ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Newsत्योहार

धनतेरस पर क्या-क्या होता है, यहां से जानिए

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त, धनतेरस पर बना है त्रिपुष्कर योग

धनतेरस पर क्या-क्या होता है, यहां से जानिए

हैलो दोस्तों जैसे की हम सभी को पता है की वर्ष 2022 में धनतेरस का त्योंहार 22 अक्टूबर मनाया जा जाएगा। इस दिन देवाताओं के वैद्य धन्वंतरी की जयंती मनाई जाती है। इसके साथ ही बहुत से लोग धनतेरस के दिन खरीददारी करते है क्योंकि इस दिन कुछ भी खरीदना बहुत शुभ होता है। आइये जानते है की धनतेरस पर क्या-क्या होता है विस्तार से नीचे देखें।

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी​ तिथि को मनाते हैं, और लोग शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी या अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते हैं, जो उनके लिए उन्नतिदायक सिद्ध होता है. इस वर्ष 22 अक्तूबर को धनतेरस का त्योंहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस बार कुछ विशेष योग बन रहा है जिसका शुभ मुहूर्त आपको नीचे बताया गया है।

इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बना हुआ है. इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसका तीन गुना फल आपको मिलने की पूरी संभावना है।

धनतेरस 2022 ति​थि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि की शुरूआत 22 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 06:02 बजे से होगा और यह तिथि अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 06:03 बजे तक मान्य है।

22 अक्टूबर को है धनतेरस 2022

इस वर्ष त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त कब है। इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है और 23 अक्टूबर को प्रदोष काल के प्रारंभ होते ही त्रयोदशी तिथि खत्म हो जा रही है। इस वजह से इस साल धन त्रयोदशी या धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन ही धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाएगी।

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त

22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक है। इस दिन धनतेरस पूजा के लिए आपको करीब सवा घंटे का शुभ समय प्राप्त होगा. इस दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और परिवार की उन्नति होती है।

धनतेरस पर बना है त्रिपुष्कर योग

इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बना हुआ है। इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसका तीन गुना फल आपको प्राप्त होगा। धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग दोहपर 01:50 बजे से शुरू हो रहा हे और यह शाम को 06:02 बजे तक रहेगा.

धनतेरस पर क्या-क्या होता है?

  1. धनतेरस के दिन खरीदारी करते हैं।
  2. इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हैं।
  3. धनतेरस के दिन धन्वंतरी जयंती मनाई जाती है।
  4. इस दिन त्रयोदशी का प्रदोष भी रखा जाता है.

सभी ताजा खबरें टेलीग्राम पाने के लिए यहां क्लिक करें

Click Here

यह भी देखें>>>

दिवाली पर आज के बेस्ट सुविचार
दिवाली पर बेस्ट हिन्दी जोक्स
दीपावली पर बेस्ट शायरी हिन्दी

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button