श्री खाटू श्याम बाबा की स्तुति ( Khatu Shyam Stuti )

श्री खाटू श्याम बाबा की स्तुति | Shri Khatu Shyam Stuti | Khatu Shyam Ji Ki Aarti Stuti

SearchDuniya.Com

श्री खाटू श्याम बाबा की स्तुति

हाथ जोड़ विनती करू तो सुनियों चित लगाय
दास आ गयो शरण मे रखियो इसकी लाज
धन्य ढूंढारो देश हे खाटू नगर सुजान
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण
श्याम श्याम तो मे रटूँ श्याम हैं जीवन प्राण
श्याम भक्तजन मे बड़े उनको करू प्रणाम
खाटू नगर के बीच मे बाण्यो आपको धाम
फाल्गुन शुक्ल मेला भरे जय जय बाबा श्याम
फाल्गुन शुक्ला द्वादशी उत्सव भारी होए
बाबा के दरबार से खाली जाये ना कोए
उमा पति लक्ष्मी पति सीता पति श्रीराम
लज्जा सबकी रखियो खाटू के बाबा श्याम
पान सुपारी इलायची इत्तर सुगंध भरपूर
सब भक्तो की विनती दर्शन देवो हजूर
आलू सिंह तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान
श्याम भक्तपावे सदा श्याम कृपा से मान
मेरे श्याम मेरे श्याम मेरे श्याम बाबा श्याम
|| जय श्री श्याम जय जय श्री श्याम ||

 

#khatu shyam ki aarti, khatu shyam aarti, khatu shyam ji ki aarti, shyam aarti, shyam baba ki aarti, khatu shyam aarti video, om jay shree shyam hare, khatu shyam baba ki aarti in hindi, shree shyam baba ki stuti in hindi
Back to top button