आज की 5 सबसे बड़ी खबरें, 4 जून 2022 ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट देखे
आज की ताजा खबरें और मुख्य समाचार, बड़ी खबर हिंदी समाचार 4 जून 2022
आज की 5 सबसे बड़ी खबरें, 4 जून 2022 ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट देखे
आज की ताजा खबरें और मुख्य समाचार, बड़ी खबर हिंदी समाचार 4 जून 2022 यहां पर हम आपको आज के प्रमुख समाचार बता रहे है जो आप निचे पढ़ सकते है. आज की 5 सबसे बड़ी खबरें
पांच करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को तगड़ा झटका, पीएफ की ब्याज दरें चार दशक के निचले स्तर पर। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर 8.5% की बजाए 8.10% की दर से ब्याज देने के फैसले को मंजूरी दी।
संघ लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून है।
इतिहास में आज का दिन
1928 में चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की। 1936 में हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। 1989 में चीन की राजधानी बीजिंग में चीनी सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की। कहा जाता है कि इस घटना में लगभग तीन हजार लोग मारे गए थे। इस घटना को थियानमेन चौक नरसंहार के तौर पर जाना जाता है।
मौसम समाचार
राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए सूबे के विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। आज यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के धौलपुर, करौली ,चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जिले में लू चलने का अंदेशा है।
यह भी पढ़ें – 4 जून 2022 के सभी मुख्य समाचार यहां से पढ़ें
आज का सुविचार
जॉयस मेयर ने कहा है – ‘आप परिवर्तन का दर्द सह सकते हैं, या आप जैसे हैं वैसे ही रह सकते हैं।
ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
हमारे साथ Telegram पर जुड़े | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 7878656697 |