UP Board Exam 2023 Date Sheet, यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 डेट शीट जारी
UP Board Exam Date 2023 Date Sheet
UP Board Exam 2023 Date Sheet, यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 डेट शीट जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य जिसे हम वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।
आपको बता दें की यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी इसके साथ ही कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। तथा कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
UP Board Exam Date 2023 Date Sheet, टाइम-टेबल डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद, अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in के माध्यम से एग्जाम डेट शीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आपको यहां पर उपलब्ध करवाया गया है।
UP Board Exam की अच्छी व्यवस्था की गई है
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने छात्र व छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। परीक्षाओं के समय नियमित रूप से निगरानी की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।