ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
Sarkari YojanaUttar Pradesh Sarkari Yojana

यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान, UP Mission Shakti 3.0 लाभ

यूपी मिशन शक्ति 3.0: Mission Shakti UP लाभ, विशेषता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

यूपी मिशन शक्ति 3.0 अभियान, UP Mission Shakti 3.0 लाभ

UP Mission Shakti 3.0 Online Registration करे और यूपी मिशन शक्ति 3.0 कार्यान्वयन प्रक्रिया व Application Form एवं लाभ तथा विशेषताएं, उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति योजना आवेदन, यूपी मिशन शक्ति अभियान 3.0 कार्यान्वयन

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए टेलीग्राम से जुड़े

Click Here

समाज में आज भी कुछ महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए बहुत से जागरूकता अभियान चलाये जाते है। इसके साथ ही बहुत सी योजनाएं भी चलाई जाती है। इस पोस्ट मे हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारें मे जानकारी देने जा रहे है। जिसका नाम यूपी मिशन शक्ति 3.0 है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसकी पात्रता, दस्तावेज़, लाभ विशेषताएं आदि की पूरी जानकारी इस लेख में नीचे बताई गई है।

UP Mission Shakti 3.0

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ सन 2020 में किया गया था। इस योजना को प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को सवालंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाई जा सके। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में इस योजना को लांच किया गया था। इस योजना के पहले चरण को लांच करते समय इस योजना को दो भागों में विभाजित किया गया था। जोकि मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति था।

यूपी मिशन शक्ति अभियान को किया जाएगा और सक्रिय एवं प्रभावी

यूपी मिशन शक्ति अभियान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 2 अप्रैल 2022 से मिशन शक्ति अभियान को महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी के द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी के द्वारा गृह विभाग से 100 दिन का कार्य योजना के तहत प्राथमिकताएं तय कर तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में भी 100 दिन में कम से कम 10000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने के निर्देश प्रदान दिए गए हैं। 100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 1 अप्रैल 2022 को सरकारी आवास पर गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी।

Key Highlights Of UP Mission Shakti 3.0

योजना का नाम मिशन शक्ति अभियान 3.0
किसने आरंभ की उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश की महिलाएं
योजना की श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजना
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022
राज्य उत्तर प्रदेश
यूपी सरकारी योजना लिस्ट क्लिक करें
यूपी सरकारी योजना लिस्ट क्लिक करें

प्रदान किए जाएंगे आधारित विशेष कवर एवं डाक टिकट

मिशन शक्ति अभियान का उद्घाटन करते समय मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि जिस तरह से ओडीओपी योजना पूरे देश में सराही जा रही है इसी तरह जल्द मिशन शक्ति अभियान भी सराहा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। गांव में महिला शक्ति बूथ भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा इस अभियान के तीसरे चरण में 20000 से अधिक महिला आरक्षिओ को बीट पुलिस के रूप में फील्ड की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई है। यह सभी पुलिसकर्मी गांव गांव में महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़कर स्वालंबन प्रदान करने की राह भी दिखा रही हैं।

इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित, सफल और स्वावलंबी हो रही हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत शामिल सभी 75 जिलों के उत्पादों पर आधारित विशेष कवर एवं डाक टिकट का भी अनावरण किया जा रहा है। यह अनावरण मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।

महिलाओं को किया जाएगा उनके अधिकारों को लेकर जागरूक

प्रदेश की महिलाओं को प्रेरित एवं सशक्त बनाने के लिए एवं उनको सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। अब महिलाएं इस योजना के माध्यम से स्वालंबन की राह पर तेजी से बढ़ रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो रही है। वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किया जाता है। जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

सितंबर 2021 में इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी। 21 सितंबर 2021 तक महिलाओं को हिंसा से कानून एवं प्रावधानों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्राम सभा स्तर पर जागरूकता अभियान का भी संचालन किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश की महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो सके।

मिशन शक्ति अभियान 3.0 में दिए जाने वाली कुछ मुख्य लाभ

UP Mission Shakti 3.0 के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक महिला पेंशन योजना के 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 करोड रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसी के साथ 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला की 1.55 लाख बेटियों के खाते में इस कार्यक्रम में 30.12 करोड रुपए हस्तांतरित किया जाएंगे। इसके अलावा 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जाएगी। तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा 84.79 करोड रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा। महिला बटालियन के लिए 2982 पदों पर विशेष भर्ती भी की जाएगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रोच की स्थापना भी की जाएगी।

75 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

इस अभियान के तीसरे चरण में बालिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी की तर्ज पर नई कंपनियां भी स्थापित की जाएगी। यह कंपनियां रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इस अभियान के अंतर्गत दिसंबर 2021 तक एक लाख नए स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। प्रदेश के 75 जिलों में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे जिनकी गेस्ट ऑफ ऑनर महिला होंगी। करोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला स्वयंसेवी संगठन आदि के क्षेत्र से है। इस अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत पुलिस सेवाएं महिलाओं के डोरस्टेप तक पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में वुमन हेल्प डेस्क को स्थापना जाएगी जिसके माध्यम से एकल माओ को सहायता प्रदान की जाएगी।

मिशन शक्ति अभियान 3.0 का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके। इस अभियान को प्रदेश के 75 जिलों में आरंभ किया गया था। इस योजना की संचालन की अवधि 6 महीने निर्धारित की गई थी। जिसके अंतर्गत इस योजना के दो चरण में विभाजित किया गया है जो कि UP Mission Shakti 3.0 एवं ऑपरेशन शक्ति है। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक करना है एवं ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत उन लोगों को सजा देने का प्रावधान है जिन्होंने महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अपराध किया है। अब इस योजना का तीसरा चरण लांच किया गया है।

यह भी पढ़ें

UP Mission Shakti 3.0 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन 2020 में किया गया था।
  • इस योजना को प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को स्वलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रखा जा सके।
  • प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस योजना को लांच किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब इस योजना का तीसरा चरण आरंभ होने जा रहा है।
  • UP Mission Shakti 3.0 के तीसरे चरण का शुभारंभ 21 अगस्त 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा।
  • इस मौके पर इस योजना के पहले एवं दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
  • इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित होंगी।
  • मिशन शक्ति अभियान 3.0 के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक पेंशन योजना की 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
  • 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की 1.55 लाख बेटियों के खाते में इस कार्यक्रम के दौरान 30.12 करोड रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।
  • प्रदेश की 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की भी शुरुआत की जाएगी।
  • इस योजना के तीसरे चरण के माध्यम से रोजगार को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।
  • 84.79 करोड़ रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा।

यूपी मिशन शक्ति 3.0 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

यूपी मिशन शक्ति 3.0 आवेदन प्रक्रिया

यदि आप यूपी मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

Important Links

Official Website Click Here
Search Duniya Home Click Here
Sarkari Sarkari Update Click Here
Join Telegram Click Here

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button