22 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं
22 June History In Hindi, देश और दुनिया में 22 जून को घटी प्रमुख घटनाएं
22 जून का इतिहास और देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं
देश और दुनिया में 22 जून को घटी प्रमुख घटनाएं: भारत और विश्व के इतिहास में 22 जून का अपना खास महत्व है, 22 जून के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं. देश और दुनिया के इतिहास में 22 जून के दिन घटी प्रमुख घटनाओं की जानकारी आपको यहां विस्तार से बताई गई है.
22 जून का इतिहास
आपको बता दे की 22 जून के ही दिन 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी। 22 जून के दिन घटी अन्य सभी घटनाएँ नीचे पढ़ें।
22 जून की तारीख के दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी
1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
हर रोज का इतिहास टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े
सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे | Click Here |
डेली का इतिहास सबसे पहले Telegram से प्राप्त करें | Click Here |
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 7878656697 |