ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

25 मई 2022 की 5 सबसे बड़ी खबरें, जानिए आपके लिए नए नियम क्या है

आज की बड़ी खबरें और ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार

25 मई 2022 की 5 सबसे बड़ी खबरें, जानिए आपके लिए नए नियम क्या है

आज की बड़ी खबरें और ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, 25 मई 2022 की 5 सबसे बड़ी खबरें क्या है जानिए

डिजिलॉकर ऑन वॉट्सऐप की सुविधा शुरू

अब वॉट्सऐप से पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए वॉट्सऐप से +91 9013151515 नंबर पर ‘Namaste’ या ‘Hi’ या ‘Digilocker’ सेंड करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर पाएंगे।

प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। अब 1 से 2 साल वाली FD पर 5 दशमलव 75 प्रतिशत के बजाय 6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 23 मई से ही लागू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें – 25 मई का इतिहास, इतिहास में 25 मई को घटी प्रमुख घटनाये

शेयर बाज़ार का हाल

लाल निशान में खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय मार्केट्स में भी नरमी। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी।

इतिहास में आज का दिन

1963 में अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ्रीकी संघ का गठन किया। 1985 में बांग्लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत। 1998 में यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए। 2013 में जापान के 80 वर्षीय योशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रेकॉर्ड अपने नाम किया।

मौसम समाचार

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान में 26 और 27 मई को कुछ जगह लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसके अलावा तेज़ हवाएं भी चलने की भी संभावना है।

आज का सुविचार

अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने कहा था- जो भी सीखना बंद कर देता है, वह बूढ़ा हो जाता है; चाहे उसकी उम्र 20 साल हो या फिर 80 साल।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button