ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

5 जून 2022 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज, मुख्या समाचार हिंदी में देखे

5 जून 2022 की सभी बड़ी खबरें और ताजा समाचार

5 जून 2022 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज, मुख्या समाचार हिंदी में देखे

5 जून 2022 की सभी बड़ी खबरें और ताजा समाचार जानिए, आज के मुख्य समाचार 5 जून 2022 और बढ़ी खबरें जानिए, आज के मुख्य समाचार 5 जून 2022

बरेली में तीन जुलाई तक कर्फ्यू

कानपुर हिंसा के बाद 10 जून को मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियात के तौर पर बरेली में पुलिस ने कर्फ्यू लगाया।प्रशासन के अनुसार, कर्फ्यू अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।

कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर गिरफ्तार। हिंसा वाले इलाके में अब भी एक हजार से ज्यादा पुलिसवाले तैनात। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों पर एनएसए लगाने को कहा। संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। कानपुर में हुई इस घटना के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ रहे हैं। दंगे में चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम भी सामने आ रहा है।

केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 12 की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में स्टीम ब्वॉयलर फटने से लगी आग, 12 की मौत। जिले के धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्ट्रियों की छतें उड़ गईं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। वहीं, अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका जिस केमिकल फैक्ट्री में हुआ वहां अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखा बनाया जा रहा था।

जो बाइडेन की सुरक्षा में सेंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। बाइडेन के घर के पास नो फ्लाई जोन में घुसा विमान। एहतियातन अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सेफ हाउस पहुंचाया गया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का घर हमेशा ही उड़ान निषिद्ध क्षेत्र होता है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिकी राष्ट्रपति की हवाई सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।

8 रन पर ऑलआउट हुई नेपाल की टीम

मलेशिया में महिला टी-20 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नेपाल की टीम सिर्फ 8 रन पर ऑलआउट हुई। यूएई की टीम ने सिर्फ 7 बॉल में मैच जीत लिया। यूएई की तेज गेंदबाज माहिका गौर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन टीम के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। 20 ओवर के मैच में पूरी टीम 8.1 ओवर में सिमट गई।

RBSE Board Result Important Links

RBSE 12th Arts Result 2022 RBSE 12th Science Result 2022 RBSE 12th Commerce Result 2022 Rajasthan Board 12th Science Result 2022
RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 RBSE 8th Result 2022 Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 RBSE 10th Result 2022 Check SMS

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button