ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

Aaj Ka Rashifal 23 May 2022, आज का राशिफल 23 मई 2022 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 23 मई 2022, आपकी राशि के अनुसार आपका दिन आज कैसे रहेगा जानिए

Aaj Ka Rashifal 23 May 2022, आज का राशिफल 23 मई 2022 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज है 23 मई 2022 आज आपकी राशि मे क्या शुभ योग बन रहे है सभी राशियों के अनुसार आपको पूरी जानकारी नीचे बताई गई है। Aaj Ka Rashifal 23 May 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपने लिए जीवनसाथी को को लेकर आपके मन आकर्षण की भावना आ सकती है जिससे आप उसे पसंद कर बैठेंगे। उसके साथ किसी भी बात को आगे बढ़ाने से पहले स्वयं के सुधार पर काम करें। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

विवाहित लोगों के मन मे अपने साथी के प्रति किसी बात को लेकर अविश्वास की भावना आएगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे पुरुष अपने जीवन के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं तथा उनमें किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। ऐसे में स्वयं के विचारों को नियंत्रण में रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा, कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यापार में गलत निवेश करने से बचे जो भविष्य में घाटा देगा। ऐसे में किसी के प्रति शत्रुभाव ना रखें व बहीखातों को जांच-परख लें। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आप गलत संगत वाले लोगो से दूर रहे अन्यथा परिवार के सदस्यों में आपको लेकर गलत धारणा बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य की आपके प्रति द्वेष भावना भी आ सकती है। इसलिये स्वयं को सरल स्वभाव का रखें व परिवार में सभी के साथ खुलकर बात करें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

माता-पिता के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है जिससे वे निराश हो सकते हैं। ऐसे में स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन लाएं व उनके परामर्श को ध्यान से सुनें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें. आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अगर आप कहीं पैसा लगा रखे है तो वहां से शुभ संकेत मिल सकता है जिससे आप लाभ में रहेंगे। ऐसे में उस ओर ध्यान बनाए रखें। निजी कर्मचारी अपने काम के प्रति सचेत रहेंगे तथा उनका ध्यान अपनी दिनचर्या को सुचारू बनाने में होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अगर आप स्कूल में पढ़ने के साथ-साथ किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा तथा किसी बड़े का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। ऐसे में उनका उचित सम्मान करें व उनकी बात को ध्यान से सुनें। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज के दिन अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। आज का दिन व्यापार की दृष्टि से लाभदायक होगा लेकिन आपको उतना ही अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। राजकीय बाधा दूर होगी, पूजा-पाठ में मन लगेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अगर आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा है तो वह आज के दिन और बढ़ सकता है व आप दोनों के बीच ईर्ष्या की भावना आएगी। आप अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं, ऐसे में दूरियां और बढ़ जाएंगी। यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति अच्छी हो सकती है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी संगीत या कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे तथा उनका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए किसी उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है जो उनके जीवन को एक नयी दिशा देगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, चिंता रहेगी, प्रमाद न करें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

यदि आप घर पर रहकर ऑनलाइन काम करते हैं तो आज के दिन थोड़ा संभल कर काम करें क्योंकि किसी के द्वारा आपसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा सकती है जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आय से अधिक व्यय होने से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे, शत्रु परास्त होंगे, बेरोजगारी दूर होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Aaj Ka Rashifal 23 May 2022

यह भी पढ़ें – 23 मई 2022 का पंचांग और शुभ मुहूर्त

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button