ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

Aaj Ka Rashifal 28 मई 2022, आज इन राशियों का दिन रहेगा शुभ जानिए अपनी राशि का हाल क्या है

28 मई 2022 आज का राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास जानिए

Aaj Ka Rashifal 28 मई 2022, आज इन राशियों का दिन रहेगा शुभ जानिए अपनी राशि का हाल क्या है

आज का राशिफल 28 मई 2022, Aaj Ka Rashifal 28 मई 2022, Horoscope Rashifal 28 May 2022 यहाँ पर हम आपको सभी राशियों के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रह सकता है और आज आपके लिए क्या शुभ हो सकता है पूरी जानकारी सभी राशियों के अनुसार नीचे बता रहे है। Aaj Ka Rashifal 28 मई 2022

आज का मेष राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय व कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाइयों, जीवनसाथी से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करे व बिना कारण उन पर क्रोध करने से बचे अन्यथा वे आपसे दूर हो सकते हैं। कोई समस्या हो तो उसे अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ अवश्य साँझा करे।

  • लकी नंबर 9
  • लकी कलर पीला

आज का वृष राशिफल (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

नौकरी में अधिक वृद्धि हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आज के दिन लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं व कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। इस दौरान अपने शत्रुओं का विशेष ध्यान रखे व कुछ गलत समझौता करने से बचे।

  • लकी नंबर 5
  • लकी कलर गुलाबी

आज का मिथुन राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जरूरी निर्णयों में सावधानी आवश्यक है। आय में कमी हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। यदि आप अपने भाई-बहन से किसी बात से नाराज़ चल रहे थे तो वह नाराजगी आज के दिन समाप्त हो जाएगी तथा दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा।

  • लकी नंबर 3
  • लकी कलर भूरा

आज का कर्क राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यापारिक दृष्टि से आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन उसके साथ-साथ नए शत्रु भी बन सकते हैं जो व्यापार में आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे,। इसलिये ऐसे समय में अधिक सावधान रहें व किसी भी व्यापारिक निर्णय को सार्वजनिक तौर पर कहने से बचे।

  • लकी नंबर 2
  • लकी कलर ग्रे

आज का सिंह राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती हैं जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति विश्वास और बढ़ेगा व आप अपनी बातों से सभी को प्रभावित करेंगे।

  • लकी नंबर 7
  • लकी कलर महरून

आज का कन्या राशिफल (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अपने ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। इस समय केवल अपने काम पर ध्यान दे।

  • लकी नंबर 6
  • लकी कलर आसमानी

आज का तुला राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। श‍त्रुता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि दोनों में से किसी एक के अस्वस्थ होने की आशंका हैं। भाई-बहन का भरपूर साथ आपको मिलेगा।

  • लकी नंबर 9
  • लकी कलर संतरी

आज का वृश्चिक राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धैर्य रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहने के कारण मन परेशान रह सकता है। ऐसे में आप स्वयं पर दबाव महसूस करेंगे तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी उलझन में रहेंगे।

  • लकी नंबर 1
  • लकी कलर हरा

आज का धनु राशिफल (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज के दिन परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिये क्रोध को नियंत्रण में रखे व कटु वचन कहने से बचे।

  • लकी नंबर 8
  • लकी कलर श्वेत

आज का मकर राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

घर-बाहर सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाहित लोग अपने पार्टनर के और करीब महसूस करेंगे व इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज के दिन अच्छे योग है। इसलिये वे किसी भी अवसर की अनदेखी न करे।

  • लकी नंबर 7
  • लकी कलर स्लेटी

आज का कुंभ राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दिन आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती हैं जिससे आप बेचैन रहेंगे। जैसे कि दस्त या कब्ज होना, गैस बनना, अपच की समस्या होना इत्यादि.इस दौरान अपने खानपान का विशेष ध्यान रखे व ज्यादा तला-भुना खाने से बचे।

  • लकी नंबर 6
  • लकी कलर केसरी

आज का मीन राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी.पार्टनरों का सहयोग मिलेगा.भाग्य का साथ मिलेगा.कानूनी अड़चन आ सकती है.आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन होती रहेगी, ऐसे में मन खट्टा रह सकता हैं.इस समय अहंकार को अपने मन में न आने दे व उन्हें समझने का प्रयत्न करे.

  • लकी नंबर 4
  • लकी कलर नीला

यह भी पढ़ें – आज का पंचांग 28 मई 2022 आज है मासिक शिवरात्रि जानिए शुभ मुहूर्त और सही समय क्या है

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button