ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
EducationNews

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 भरतपुर नगर निगम भर्ती के आवेदन शुरू

भरतपुर नगर निगम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 भरतपुर नगर निगम भर्ती के आवेदन शुरू

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022, Bharatpur Nagar Nigam Bharti 2022 भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है भरतपुर नगर निगम भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। राजस्थान के भरतपुर जिले में नगर निगम के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न 84 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन माध्यम या ई-मेल के द्वारा आवेदन कर सकते है. इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी है। इस भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे बताई गई है।

सरकारी नौकरियों की अपडेट सबसे पहले टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Notification

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए सभी योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। यह भर्ती नगर निगम के 84 पदों को भरने के लिए आयोजित की गयी है। Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 है। इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन आप नीचे दिये गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Bharatpur Nagar Palika Recruitment 2022 Vacancy Details

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 का आयोजन 84 पदों को भरने के लिए किया गया है।

कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/ डिप्लोमा) 27
लेखा सहायक 14
MIS मैनेजर 14
शहरी रोजगार सहायक 29

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Application Fee

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नही रखा गया है। Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 में सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Age Limit

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। इसके अलावा आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Educational Qualification

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गयी है, जो इस प्रकार है:-:-

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
कनिष्ठ तकनीकी सहायक सिविल अभ्यान्त्रिकी में डिग्री / डिप्लोमा
लेखा सहायक बीकॉम / सी.ए. इंटरमिदियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इंटर) / कम्पनी सेकेट्री (इंटर)
MIS मैनेजर BCA
शहरी रोजगार सहायक स्नातक + RSCIT कोर्स उतीर्ण

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Required Documents

  • शिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Salary

भरतपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए चुने गये अभ्यर्थियों को सैलरी सभी पदों के अनुसार अलग-अलग होगी।

कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/ डिप्लोमा) 20000
लेखा सहायक 12000
MIS मैनेजर 12000
शहरी रोजगार सहायक 7500

Municipal Corporation Terms for Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022

  1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 का भाग माने जायेगें।
  2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।
  3. इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।
  4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति, मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें।
  5. उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।
  6. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है, तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जायेगा।
  7. पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है।
  8. आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा।
  9. आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी।
  10. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला कलेक्टर भरतपुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक भरतपुर (IRGY-U) का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र भरतपुर जिला मुख्यालय होगा।
  11. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी, इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।
  12. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जायेगा।
  13. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जायेगे।
  14. एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 29.7.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।
  15. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जायेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।
  16. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
  17. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।
  18. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक भरतपुर द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा।
  19. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
  20. Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 29.7.22 तक रहेगी।
  21. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।
  22. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा. महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा।
  23. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

How to Apply Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022

भरतपुर नगर निगम भर्ती भर्ती 2022 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र मय प्रमाणित शैक्षणिक/ अनुभव/ जाति प्रमाण पत्र के डॉक्यूमेंट सहित दिनांक 29 जुलाई 2022 सांय 5 बजे तक कार्यालय समय में व्यक्तिश: अथवा रजिस्टर्ड डाक से अधोहस्ताक्षरकर्ता के माध्यम से आयुक्त नगर निगम भरतपुर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को सभी आवश्यक दस्तावेज़ जरूर अटैच करना है।

सरकारी जॉब की अपडेट टैलिग्राम चैनल से प्राप्त करें

Click Here

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 Important Links

Start Date Offline Application Form Start
Last Date Offline Application Form 29 July 2022
Application Form Download Click Here
Notification Notice 1 / Notice 2
Official Website Click Here
Sarkari Job Latest Update Click Here
Home Page Click Here

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

भरतपुर नगर निगम भर्ती भर्ती 2022 के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

Bharatpur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

भरतपुर नगर निगम भर्ती भर्ती 2022 के लिए आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया व डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button