ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
आस पास की खबर

चौमूं के चिमनपुरा गांव की बेटी का दिल्ली में हुआ सम्मान..! जोश और जुनून के साथ करें पढ़ाई… आवश्यक रूप से मिलेगी मंजिल :- RAS प्रियंका

चिमनपुरा गांव की प्रियंका यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में "इंस्पायर इंडिया" अवार्ड से सम्मानित किया

चौमूं के चिमनपुरा गांव की बेटी का दिल्ली में हुआ सम्मान..!

जोश और जुनून के साथ करें पढ़ाई… आवश्यक रूप से मिलेगी मंजिल :- RAS प्रियंका

चिमनपुरा गांव की प्रियंका यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में “इंस्पायर इंडिया” अवार्ड से सम्मानित किया

चौमू.जयपुर जिले की चौमू तहसील के चिमनपुरा गांव की निवासी प्रियंका यादव को राजधानी नई दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित प्रवासी राजस्थान समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने “इंस्पायर इंडिया” सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने प्रियंका को शॉल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रियंका यादव को यह पुरस्कार राजस्थान की प्रतिष्ठित सेवा RAS में पहले ही प्रयास में सफल होने का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए दिया गया है। प्रियंका यादव की तारीफ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रियंका ने विपरीत हालातों में खुद को संभालकर आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और अपने मकसद में सफल होकर आज समाज की अन्य लडकियों के लिए रोल मॉडल बन गयी है। लोकसभा अध्यक्ष ने लड़कियों से अपील की कि अपने सपनों लम्बी उडान देने के लिए प्रियकां की तरह जूनुनी बने।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका यादव ने कहा कि जो विपरीत हालातों में मुसीबतों से घिरकर खुद को संभालते है वो ही आगे अपनी मंजिल हासिल करते है। प्रियंका ने कहा कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जोश, जज्बा औऱ जूनुन के साथ पढ़ाई करें एक दिन मंजिल जरूर आपके करीब होगी।
प्रियंका यादव को इससे 2018 में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी सम्मानित कर चुके हैं।

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button