Dausa Nagar Palika Recruitment 2022, दौसा नगर पालिका भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022: दौसा में नगर पालिका के खाली पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गयी है. दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 35 पदों के लिए जारी किया गया है. अभ्यर्थी जो दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अभ्यर्थी दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. Dausa Nagar Palika Vacancy 2022 द्वारा विभिन्न 35 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑफलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर 22 जुलाई 2022 तक व्यक्तिश या डाक द्वारा प्रेषित किये जा सकते है. दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है और इस भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी जैसे भर्ती की योग्यता, फॉर्म फ़ीस, आवेदन तिथि पूरी जानकारी निचे बताई गई है.
सरकारी नौकरियों की अपडेट सबसे पहले टेलीग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Details
दौसा नगर पालिका भर्ती 35 पदों को भरने के लिए आयोजित की गयी है, जिसमे कनिष्ठ सहायक, लेखा सहायक, MIS मैनेजर, शहरी रोजगार सहायक आदि के पदों को शामिल किया गया है.
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/ डिप्लोमा) | 11 |
लेखा सहायक | 6 |
MIS मैनेजर | 6 |
शहरी रोजगार सहायक | 12 |
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Application Fee
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नही रखा गया है. इस दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 में सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क निर्धारित किया गया है.
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Age Limit
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 की भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 जून 2022 के अनुसार की जाएगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Educational Qualification
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग है जो की आपको निचे बताई गई है.
कनिष्ठ तकनीकी सहायक | सिविल अभ्यान्त्रिकी में डिग्री / डिप्लोमा |
लेखा सहायक | बीकॉम / सी.ए. इंटरमिडीयेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इंटर) / कम्पनी सेकेट्री (इंटर) |
MIS मैनेजर | BCA |
शहरी रोजगार सहायक | स्नातक + RSCIT कोर्स उतीर्ण |
Latest Sarkari Job | Click Here |
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Salary
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए चुने गये अभ्यर्थी को प्रतिमाह सैलरी सभी पदों के लिए अलग-अलग प्रदान की जाएगी.
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/ डिप्लोमा) | 20000 |
लेखा सहायक | 12000 |
MIS मैनेजर | 12000 |
शहरी रोजगार सहायक | 7500 |
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Corporation Terms
- राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें.
- इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है.
- इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है.
- इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति, मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें.
- उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी.
- इस भर्ती के पदों की संख्या घटाई या बढाई जा सकती है.
- आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा.
- 1 जून 2022 को आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी.
- संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी, इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है.
- संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यर्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जायेगा.
- एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें.
- शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जायेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा.
- संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा.
- आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा.
- राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा.
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Required Documents
- शिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Notification
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है. Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 है. इस भर्ती से जुडी सभी भर्ती से जुडी जानकारी और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
How to Apply Dausa Nagar Palika Recruitment 2022
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र मय प्रमाणित शैक्षणिक/ अनुभव/ जाति प्रमाण पत्र के डॉक्यूमेंट सहित दिनांक 22 जुलाई 2022 तक कार्यालय समय में कार्यालय नगर परिषद दौसा में कमरा न. 2 में व्यक्तिश: या डाक के माध्यम से भिजवा सकते है. विज्ञप्ति से सम्बन्धित अन्य सूचनाये / निर्देश वेबसाइट https://dausa.rajasthan.gov.in/ पर देखी जा सकती है.
सरकारी जॉब की अपडेट टैलिग्राम चैनल से प्राप्त करें |
Click Here |
Dausa Nagar Palika Recruitment 2022 Important Links
Start Date Offline Application Form | Start |
Last Date Offline Application Form | 26 July 2022 |
Application Form Download | Click Here |
Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Sarkari Job Latest Update | Click Here |
Home Page | Click Here |
Dausa Nagar Palika Bharti 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के आवेदन 22 जुलाई 2022 तक किए जायेंगे.
Dausa Nagar Palika Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
दौसा नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन आप 22 जुलाई तक कर सकते है.