Free RS-CIT Course, एक मौका और मिला फ्री कंप्युटर कोर्स के लिए यहाँ से करें आवेदन
Free RS-CIT Course, Free RS-CIT Course Eligibility, Free RS-CIT Course Kaise Kare, Free RS-CIT Course Apply Online, Free RS-CIT Course Online Aavedan Kaise Kare
शिक्षा समाचार की ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़े |
Click Here |
Free RS-CIT Course
Free Computer Course: राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए फ्री RKCL / RS-CIT कोर्स (Free RS-CIT Course) जो राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क करवा रही है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अन्तर्गत्त लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स करवाया जाएगा व इसके साथ ही रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे। इस आर्टिकल मे हम आपको जो भी इच्छुक महिला/बालिका RKCL कोर्स करना चाहती है इसके लिए योग्यता क्या है, आवेदन कैसे करना है, चयन कैसे होगा आदि की पूरी जानकारी विस्तार से नीचे उपलब्ध कारवाई गई है।
महिलाओं / बालिकाओं को निःशुल्क RS-CIT प्रशिक्षण Free RKCL Course
सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में कम्प्यूटर मनुष्य की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है, इससे कई घंटों के कार्य कुछ मिनटों व सैकंडो मे किए जा सकते हैं। आज के समय मे लगभग सभी कार्य कम्प्यूटर द्वारा किये जा रहे हैं। इस सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी महिलाओं को भी होनी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य में महिलाओं को कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्य शैली से अवगत कराये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण (WCD Free RSCIT) देने का प्रावधान किया गया है।
महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सरकार की बजट घोषणा 2011-12 के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों की महिलाओं व छात्राओं को कम्प्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिया जाएगा, जिसका समस्त व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
पाठ्यक्रम का नाम | RSCIT (राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इनफोरमेशन टेकनोलोजी) |
योजना का नाम | इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना |
प्रशिक्षण हेतु शैक्षणिक योग्यता | 10 वीं पास |
प्रशिक्षण अवधि | प्रशिक्षण 132 घंटे ( 3 माह ) की अवधि |
आयु | 16–40 वर्ष आयु वर्ग की महिला |
Free RS-CIT Course Application Process
IT ज्ञान केंद्रों की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.wcd.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते है, प्रशिक्षण की इच्छुक महिला/बालिकाओं द्वारा RSCIT कोर्स के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकती है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.wcd.rajasthan.gov.in व RKCL की वेबसाइट www.rkcl.in से डाउनलोड कर सकते है। आवेदन पत्र आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं अपनी श्रेणी संबंधित प्रमाण पत्रों के पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित तिथि तक RKCL पोर्टल www.myrkcl.com/wcd पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन पत्र में आधार नंबर भी दर्ज करे। ई-मित्र, साईबर कैफे या अन्य किसी माध्यम से www.myrkcl.com/wcd पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले दस्तावेज/प्रमाण पत्रों का विवरण निम्नानुसार है:
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा से जुड़ी जानकारी
- आयु प्रमाणपत्र के लिए दसवीं का सर्टिफिकेट
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए 12th के सर्टिफिकेट या इससे उच्च्चतम योग्यता के प्रमाणपत्र।
- विधवा के प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र / तलाकशुदा के प्रकरण में तलाकनामा / परित्यक्ता की स्थिति में परित्यक्ता होने का शपथ पत्र ।
- हिंसा से पीडित महिला के प्रकरण में एफआई आर की प्रति / घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत घरेलू घटना रिपोर्ट / महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र / अपराजिता पर प्रकरण दर्ज करने के दस्तावेज की प्रति।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट का विवरण
- साथिन / आंगनबाडी कार्यकर्ता मानदेय कर्मी के रूप में अपनी पहचान का दस्तावेज लगावें। आंगनबाडी कार्यकर्ता स्नातक उत्तीर्ण की अंकतालिका लगाएं।
कैसे होगा चयन जानिए
निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर विभागीय निर्देशानुसार RKCL द्वारा वरियता सूची तैयार कर उपनिदेशक / सहायक निदेशक, म.अ के लॉगिन पर उपलब्ध करवाई जायगी। उक्त लॉगिन में उपलब्ध वरियता सूची की जांच कर जिला स्तर पर गठित निम्न समिति द्वारा जिलेवार एवं आई.टी.ज्ञान केन्द्रवार निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन चयन किया।
- विधवा / तलाक सुधा महिलाओँ को इस योजना में वरीयता दी जाएगी।
- इसके बाद हिंसा से पीड़ित महिलाओं का योजना के तहत चयन किया जायेगा।
- योजना में इसके बाद 10वीं पास महिलाओं का चयन किया जायेगा।
- इसके बाद स्नातक उत्तीर्ण आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन।
- ऐसे लाभार्थी जिन्होंने राजकीय विद्यालय से 10 वीं पास किया है और अब स्नातक है।
- ऐसे लाभार्थी जिनकी आयु 25 वर्ष या इससे अधिक हैऔर राजकीय विद्यालय से 10 वीं पास किया है।
- सभी स्नातक महिलाएं आदि। Free Rscit Course for Women
- निर्धारित सीटों में से 18% सीटों पर अनुसूचित जाति एवं 14% सीटों पर अनुसूचित जन जाति वाले वर्ग महिलाओं का चयन किया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
उक्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों का चयन करने के बाद शेष रही सीटों के लिए कक्षा 10 के प्राप्तांको के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। समान प्राप्तांक की स्थिति में अधिक उम्र वाले प्रशिक्षणार्थीयों को वरीयता दी जाएगी। आवंटित सीटों में से 18 % सीटों पर अनुसूचित जाति एवं 14% सीटों पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। सम्बन्धित वर्ग में अनुपलब्धता की स्थिति में अन्य से भरा जा सकेगा।
प्रशिक्षणार्थियों के आई.टी.ज्ञान केन्द्र वार चयन के उपरात आर.के.सी.एल. द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों के मोबाईल / ई मेल आई.डी पर रफरेन्स नम्बर एवं आई.टी. ज्ञान केन्द्र (जिस हेतु प्रशिक्षणार्थी का चयन हुआ है) की सूचना दी जायेगी जिसके आधार पर प्रशिक्षणार्थी संबंधित आई.टी. ज्ञान केन्द्र पर प्रशिक्षण हेतु रिर्पोटिंग करेगें। इसके बाद आरकेसीएल द्वारा रिपोर्टिंग करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का लर्नर कोड जारी किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थीयों को एक सप्ताह में आई.टी.ज्ञान केन्द्र पर बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन करवाकर नियमित रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी अन्यथा प्रशिक्षणार्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रशिक्षण Training
जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लि. द्वारा उनके चिन्हीत आई.टी. ज्ञान केन्द्रों पर चयनित कोर्स के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से की जाएगी एवं विभाग द्वारा तय समय पर ही आई.टी. ज्ञान केन्द्रो पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। कुल प्रशिक्षण अवधि की 65 % से कम बायोमैट्रिक उपस्थिति वाले प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे। परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित की जाएगी। उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के प्रमाण पत्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जारी किये जाएगे।
Important Links
Form Last Date | 10 December 2022 |
Online Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
Result Latest Update | Click Here |
Join Telegram | Click Here |