Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2022, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
Ekal Nari Samman Pension Yojana Online Application Form, एकल नारी सम्मान पेंशन स्कीम का लाभ 2022
Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2022, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
Ekal Nari Samman Pension Yojana Rajasthan, राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन 2022, Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Form Download & Status, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ कैसे मिलेगा पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को शुरू किया गया है, इसके लिए सभी योग्य महिलाए आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकती है। मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना राजस्थान सरकार ने तलाक़शुदा, विधवा, परितयक्ता महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए “मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को उनकी आयु वर्ग के अनुसार से 500 से 1500 रूपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस पेंशन की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, लाभ कैसे मिलेगा जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से आखिर तक पूरी पढ़ें।
Ekal Nari Samman Pension Yojana Rajasthan
राजस्थान सरकार द्वारा इस पेंशन योजना का लाभ केवल महिलाओ को ही प्रदान किया जाएगा। एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु वाली महिलाए आवेदन कर सकती है। इस पेंशन योजना मे सहायता राशि आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग प्रदान की जाती है। Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत महिलाओ को 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक का लाभ प्रदान किया जाता है। इस पेंशन योजना से महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि उन्हे कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको यहां प्रदान की गई है
Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत मिलने वाली राशि का विवरण इस प्रकार है।
आयु सीमा | प्रतिमाह देय वित्तीय हितलाभ राशि |
18 वर्ष से 54 वर्ष | 500 रूपए |
55 वर्ष से 59 वर्ष | 750 रूपए |
60 वर्ष से 74 वर्ष | 1,000 रूपए |
75 वर्ष या उससे अधिक | 1500 रूपए |
Ekal Nari Samman Pension Yojana Eligibility
- एकल नारी सम्मान पेंशन योजना राजस्थान का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता का होना आवश्यक है जी की इस प्रकार है।
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाओ को ही प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ केवल विधवा, तलाक़शुदा, परितयक्ता महिलाओ को ही दिया जाएगा।
- सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाक़शुदा महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- अन्य विधवा पेंशन योजना का फायदा ले रही, महिलाओ को इस योजना के पात्र नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें
-
राजस्थान मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ कैसे मिलेगा जानिए
-
राजस्थान की सभी सरकारी योजनाओ के बारें मे यहां से जानिए
-
श्रमिक कार्ड का लाभ कैसे मिलेगा जानिए
Ekal Nari Samman Pension Yojana Highlights
आर्टिकल का नाम | मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना |
राज्य | राजस्थान |
किसके द्वारा शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
लाभार्थी | राज्य की निराश्रित महिलाएँ |
पेंशन योजना का उद्देश्य | जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना |
Official Website | Click Here |
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए दस्तावेज़
- महिला का आधार कार्ड
- महिला के पते का सबूत
- महिला जन आधार कार्ड
- महिला का राशन कार्ड
- महिला का विधवा सर्टिफिकेट
- महिला के डायवोर्स पेपर्स
- महिला के बैंक खाता डायरी
- महिला के दो पासपोर्ट साइज फ़ोटो
Ekal Nari Samman Pension Yojana Update
इस पेंशन योजना के लिए आपको सत्यापन भी करना होता है इसके लिए आपको पास ये दस्तावेज़ होने चाहिए जानिए क्या है।
- पीपीओ नम्बर
- जनआधार नम्बर
- आधार कार्ड
- अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र
- पुनर्विवाहित न होने के प्रमाण
- वार्षिक परिवार की आय का विवरण
- परिवार के किसी सदस्य का सरकारी नौकरी में कार्यरत न होने का प्रमाण पत्र
पेंशन के लिए आवेदन कैसे करें
इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है इसके लिए आपको पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
- आवेदक को राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sje.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- अब इस फॉर्म मे सभी आवश्यक जानकारी भरनी है जैसे की नाम, पता, आधार नंबर आदि।
- फॉर्म को सही से भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजो को इससे जोड़ना है।
- फॉर्म और दस्तावेज़ों को ग्रामीण क्षेत्र के लोग पंचायत कार्यालय में व शहरी लोग जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
- फॉर्म के अप्रूव होने के कुछ दिनों के बाद महिलाओं के बचत खाते में पेंशन की राशि सरकार के द्वारा ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आवेदन पत्र वैरीफाई होने की प्रक्रिया
- आवेदन करने के बाद आवेदन को तहसीलदार के पास जाना होगा।
- तहसीलदार उस फॉर्म को वैरीफाई करेगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र को नगर निगम/नगर पालिका द्वारा फॉर्म को सत्यापित किया जाएगा।
- यहाँ से फॉर्म सत्यापित होने के बाद आपको 1-2 सप्ताह के भीतर पेंशन की राशि मिलने लग जाएगी।
एकल नारी सम्मान पेंशन लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखें
- EKAL NARI SAMMAN PENSION YOJANA BENEFICIARY LIST देखने हेतु इस वेबसाइट पर जाना होगा फिर आपके सामने इस डैशबोर्ड पेज खुलेगा।
- यहाँ दिख रहे विकल्प Beneficiary Report पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते है आपके सामने पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
Ekal Nari Samman Pension Yojana Helpline Number
हेल्पलाइन – 0141-5111007/5111010,2740637
Helpdesk Email ID (For Pensioner Yearly Verification) : [email protected] Contact No. 0141-2226627(Available In Working Hours)
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6127 पर कॉल कर सकते है।
सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमसे जुड़े
हमारे साथ Telegram पर जुड़े | Click Here |
सरकारी भर्तियों ओर सरकारी योजनाओ की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे | 7878656697 |