PM Kisan Yojana के पैसे कैसे मिलेंगे, अगर नहीं मिली 10वीं किस्त तो करें यह काम
पीएम किसान योजना अगर नहीं मिली 10वीं किस्त तो यहां करें संपर्क
PM Kisan Yojana के पैसे कैसे मिलेंगे, अगर नहीं मिली 10वीं किस्त तो करें यह काम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: अगर अभी तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आए है तो चिंता न करें। पीएम किसान की 10वीं किस्त पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च तक वंचित किसानों के खातों में आती रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 1 जनवरी को 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये की किस्त भेज चुके हैं। बता दें पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12.44 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और अभी 9 जनवरी तक 10,51,95,002 किसानों के खातों में रकम पहुंच पाई है।
इससे पहले किसानो को इस प्रकार मिल चुकी है किस्त
अगर हम पिछली किस्तों की बात करें अगस्त-नवंबर की किस्त 11.16 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची थी। वहीं अप्रैल-जुलाई की किस्त के रूप में 11.11 करोड़ किसान लाभान्वित हुए थे।
पीएम किसान योजना के तहत मिले पैसो की जानकारी
दिसंबर-मार्च 2020-21 में 10.23 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये क्रेडिट हुए थे तो अगस्त-नवंबर 2020-21 में 10,23,44,340 किसानों को पैसा मिला था। जबकि, अप्रैल-जुलाई 2020-21 की किस्त 10.49 करोड़ किसानों के खातों में आयी थी।
अगर वित्त वर्ष 2019-20 की बात करें तो DEC-MAR की किस्त का लाभ 8,96,03,014 किसानों को मिला था, वहीं AUG-NOV की किस्त 8,76,21,346 किसानों के खातों में पहुंची थी। जबकि, APR-JUL की किस्त से 6,63,27,648 किसान लाभन्वित हुए थे।
अगर पहली किस्त की बात करें तो DEC-MAR 2018-19 की किस्त के रूप में केवल 3,16,11,029 किसानों को 2000-2000 रुपये मिले थे।
पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिली है तो मिलाएं नंबर
पीएम किसान टोल फ्री नंबर | 18001155266 |
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर | 155261 |
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन | 011-24300606 |
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स | 011-23381092, 23382401 |
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है | 0120-6025109 |
ई-मेल आईडी | [email protected] |
सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमसे जुड़े
हमारे साथ Telegram पर जुड़े |
Click Here |
सरकारी योजनाओ व सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे- |
7878656697 |