ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
NewsRajasthan Government SchemesSarkari Yojana

राजस्थान बजट 2022, किसानो के साथ इनको मिलेगा बड़ा फायदा जानिए प्रमुख घोषणाएं

Rajasthan Budget 2022 के तहत आम लोगो को मिलेंगे ये फायदे

राजस्थान बजट 2022, किसानो के साथ इनको मिलेगा बड़ा फायदा जानिए प्रमुख घोषणाएं

Rajasthan Budget 2022 राजस्थान मे गहलोत सरकार ने 23 फरवरी 2022 को राज्य का बजट 2022 पेश किया। इसमें राज्य के सभी वर्गों के लोगों के लिए बहुत सी घोषणाएं की गईं हैं। इस बजट में सभी वर्गों के हितो को ध्यान रखा गया है। वहीं किसानों के हित में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगी। इस तरह से यह बजट सभी वर्गों के लोगों को खुश करने वाला और संतुलित बजट कहा जा सकता है। इस पोस्ट मे हम आपको राजस्थान बजट 2022 की प्रमुख जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइये एक नजर राजस्थान बजट 2022 पर डालते है की इसमें किसको क्या मिलेगा।

राजस्थान बजट 2022 के तहत किसानो को मिलेंगे बहुत से फायदे

  • किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए इस बजट मे बहुत सी घोषणाएँ की गई है जिनकी जानकारी आपको नीचे बताई गई है।
  • मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ किया गया है। इससे अब अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।
  • संभाग मुख्यालयों पर माइक्रो इरिगेशन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।
  • राजस्थान ऑर्गेनिक फार्मिंग मिशन और मुख्यमंत्री जैविक खेती मिशन शुरू होगा।
  • राजस्थान में संरक्षित खेती मिशन को शुरू किया जाएगा। इसके तहत ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस में खेती के लिए टीएसपी क्षेत्र के किसानों को 25 फीसदी अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके तहत अगले 2 साल में 20 हजार किसानों को 400 करोड़ का अनुदान मिलेगा। पहले साल 10 हजार किसानों को फायदा होगा।
  • मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 40 करोड़ अनुदान दिया जाएगा। जोधपुर में बाजरे का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।
  • राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत 35 हजार किसानों को खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के सभी जिलों में किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली अनुदान दिया जाएगा।
  • इस साल सरकार की ओर से 20 हजार करोड़ के फसली ऋण बांटे जाएंगे। इसमें 5 लाख नए किसानों को फसली ऋण प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 1 लाख अकृषि परिवारों को भी कर्ज दिया जाएगा।
  • किसानों के लिए सरकार ड्रोन खरीदेगी, ड्रोन से कीटनाशक का स्प्रे करवाया जाएगा। इसके अलावा एफपीओ को ड्रोन दिए जाएंगे। यहां से किसान कृषि कार्य के लिए ड्रोन किराए पर ले सकेंगे।

आम नागरिकों को बिजली बिल मे मिली राहत

राज्य के आम नागरिकों के लिए बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली उपभोक्ताओ का भी ध्यान रखा है। अब राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को 50 यूनिट बिजली फ्री प्रदान जाएगी। वहीं, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ प्रदान किया जाएगा। इस पर राज्य सरकार का 4000 करोड़ का खर्च होगा।

राज्य ने नागरिकों को 100 दिन का राजगर मिलेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी घोषणाएं की हैं। उन्होंने शहरों में रोजगार को लेकर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है। अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इस पर 800 करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार को 125 दिन करने की घोषणा भी की गई है। इसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस योजना पर 700 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

रीट परीक्षा जुलाई में होगी, पुराने अभ्यर्थियों की माफ होगी फीस

राजस्थान बजट 2022 में घोषणा की गई की रीट परीक्षा को जुलाई 2022 में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुराने अभ्यर्थियों की फीस माफ होगी। पहले की तरह ही फ्री यात्रा और सुविधाएं प्रदान की जाएगी। वहीं सरकार ने दिल्ली के उदयपुर हाउस में 500 युवाओं के लिए 300 करोड़ की लागत से नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फेसिलेशन सेंटर बनाए जाने की घोषणा भी की है। इस सेंटर में दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा ठहर सकेंगे।

अगले वर्ष सरकारी विभागों में एक लाख भर्तियां निकली जाएंगी

राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने बजट में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीर फोर्स आरआईएसएफ का गठन होगा। इसके तहत 2 हजार सुरक्षाकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनकी तैनाती रिको जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में की जाएगी।

1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को वितरित किए जाएंगे स्मार्ट फोन

राजस्थान बजट 2022 में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू किए जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को -3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बजट में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना लागू करने की बात भी कही। इसके तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा।

चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख का बीमा कवर मिलेगा

चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। इस योजना में कॉकलियर इंप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां भी जोड़ी गई है। जरूरतमंद व्यक्तियों का कलेक्टर चिरंजीवी स्वास्थ्य कार्ड के बिना भी फायदा दिला सकेंगें। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस होगा यानि इलाज का कोई पैसा नहीं देना होगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की घोषणा की घोषणा भी की गई। इसमें 5 लाख तक का एक्सीडेंट कवर दिया जाएगा।

रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे

राजस्थान बजट 2022 में राज्य सरकार ने 3800 सेकंडरी स्कूल सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है। इसके साथ रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा जेएलएन मार्ग जयपुर की शिक्षण संस्थाओं को मिलाकर एजुकेशन हब बनाए जाने की बात भी कही गई है। इस पर 250 करोड़ खर्च होंगे। पोद्दार स्कूल, राधाकृष्ण लाइब्रेरी एजुकेशन हब के हिस्से होंगे। इसके अलावा राज्य के 19 जिलों में 36 महिला कॉलेज खोले जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

राजस्थान बजट 2022 में की गई घोषणा के अनुसार 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा। रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी। अंशदायी पेंशन योजना खत्म कर दी गई है। 2004 से पहले वाली पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल की जाएगी। वेतन की आधी पेंशन मिलेगी। नई पेंशन सिस्टम में कर्मचारी को खुद पैसा कटवाना होता था। जबकि पुरानी पेंशन में ऐसा कुछ नहीं है। वहीं संविदाकर्मियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा भी की गई है जिसके तहत 1 अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी में 20 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी।

सभी जिलों में होंगे नर्सिंग कॉलेज

अगले साल बचे हुए 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इस तरह राजस्थान के सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुल जाएंगे। अगले साल अजमेर, जोधपुर और कोटा में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट पर 250 करोड़ खर्च किए जाएंगे। एसएमएस अस्पताल, जयपुर में 5 नए विभाग, रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी। इस पर 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं राज्य में 1000 उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करते हुए 100 नए पीएचसी खुलेंगे।

राजस्थान बजट 2022 की अन्य घोषणाएं

  • आर्थिक पिछड़ों के लिए 100 करोड़ ईडब्ल्यूएस कोष का गठन होगा।
  • गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को भी अब कोविड पैकेज का लाभ मिलेगा। गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों की कोविड से मौत पर 50 लाख का पैकेज दिया जाएगा।
  • पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं को भी ओलंपिक पदक विजेताओं की तरह ही जमीन और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी।
  • पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर पेट्रोकेमिकल इंवेस्टमेंट रीजन बनेगा, इसके विकास के लिए 1000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • राजधानी जयपुर के एचसीएम रीपा में स्टेट रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट खुलेगा। रोड सेफ्टी एक्ट लाया जाएगा।

सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमसे जुड़े

हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी योजनाओ व सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे-  7878656697

यह भी पढ़ें

देवनारायण छात्रा फ्री स्कूटी योजना 2022, सभी छात्राओ को मुक्त मिलेगी स्कूटी ऐसे करें आवेदन

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या होंगे जाने

मजदूर कार्ड योजना का लाभ कैसे मिलता है पूरी जानकारी के लिए क्लिक करे

श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करे घर बेठे ऑनलाइन आवेदन

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button