राजस्थान शिक्षा मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
करीब 27 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार होगा खत्म
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर होगा रिज़ल्ट घोषित
RBSE 5th & 8th Result 2022 Date : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की और से जारी होने वाले 5वीं और 8वीं कक्षा के रिज़ल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है | आपको बता दे की 5वीं और 8वीं का रिज़ल्ट 8 जून 2022 को सुबह 11 बजें घोषित किया जाएगा | यह जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की है |
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद ।”
RBSE 5th & 8th Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट
RBSE 5th & 8th कक्षाओं का परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगा घोषित |
परीक्षार्थी अपने रोल नंबर समेत अन्य जरूरी डिटेल से चेक कर सकते है अपना परिणाम |
आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
वहीं कक्षा 5 की परीक्षाएं भी 17 मई, 2022 तक संपन्न हुई थीं ।