रीट परीक्षा लेवल 2 रद्द, अब 62 हजार पदों पर होगी भर्ती जानिए पूरी डिटेल
REET Exam Today Latest Update: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट को लेकर सोमवार को प्रेसवार्ता में बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने रीट परीक्षा लेवल 2 रद्द करने का फैसला लिया है। अब 62 हजार पदों पर भर्ती होगी। अब 2 स्तर पर परीक्षा होगी। मई में होने वाली परीक्षा एक महीने लेट हो सकती है। अब 20 हजार की जगह 30 हजार पदों पर भर्ती होगी। विधानसभा में कड़ा कानून लेकर आएंगे।
CM गहलोत का बड़ा फैसला
रीट परीक्षा लेवल 2 रद्द करने का फैसला, अब 62 हजार पदों पर भर्ती होगी, अब 2 स्तर पर होगी परीक्षा, मई में होने वाली परीक्षा एक महीने लेट हो सकती#REET #jaipur @ashokgehlot51 @RajGovOfficial pic.twitter.com/cZJTZVPWoS
— First India News (@1stIndiaNews) February 7, 2022
रीट परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने क्या कहां जानिए
मुख्यमंत्री गहलोत ने तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आम जनता हमारे कार्यों से खुश है। कोरोना में सरकार ने बेहतर काम किया, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि रीट में 25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हमने परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पेपर लीक की खबर पर SOG तुरंत एक्शन में आई। पूरे देशभर में पेपर लीक गिरोह का सक्रिय है। केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर इस पर अंकुश लगाना चाहिए। महंगाई के बाद बेरोजगारी बड़ी समस्या है। पेपर लीक होना गंभीर और चिंता का विषय है। सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही। खुद गुलाबचंद कटारिया भी SOG की तारीफ कर चुके हैं।
सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमसे जुड़े
Search Duniya Home | Click Here |
हमारे साथ Telegram पर जुड़े | Click Here |
सरकारी योजनाओ व सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे- | 7878656697 |