दुनिया के इन 5 देशों में होती है सबसे सस्ती पढ़ाई, भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी
महंगी शिक्षा आज के समय मे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है, इस वजह से ऐसे छात्र जो कम आय वाले परिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
सरकारी नौकरी व जॉब की ताजा अपडेट के लिए टैलिग्राम चैनल से जुड़ें |
Click Here |
Affordable Education: आज के समय मे महंगाई की बात करें तो उसमें सबसे पहले महंगी शिक्षा की बात होगी। भारत जैसे देश में रहने वाले छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा प्राप्त करना कितना अधिक महंगा हो गया है यह किसी से छुपा नहीं है। हालांकि, महंगी शिक्षा इस वक्त सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। इस वजह से ऐसे छात्र जो कम आय वाले परिवारों से हैं उन्हें अच्छी शिक्षा लेने करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। उसमें भी अगर आप भारतीय छात्र हैं और विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह आपके खर्चे को और भी अधिक बढ़ा देगा। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको 5 ऐसे देशो के बारें मे बता रहे है। जहां दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले शिक्षा बेहद सस्ती है और पढ़ाई भी अच्छी होती है। Affordable Education
जर्मनी में कैसे करें पढ़ाई
अगर आप जर्मनी की किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यहां छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती, इस वजह से उनकी पढ़ाई पर खर्च कम होता है। हालांकि, यहां सालाना आपको 38 सौ रुपए एडमिनिस्ट्रेशन फीस चुकानी पड़ती है। सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय छात्रों को यहां पढ़ाई करने के लिए बहुत आसानी से स्टूडेंट वीजा मिल जाता है। लेकिन अगर आप जर्मनी में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको हेल्थ इंश्योरेंस भी लेना होता है। Affordable Education
फ्रांस में कैसे करें पढ़ाई
फ्रांस दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है। अगर आप भारतीय छात्र हैं और इस देश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको बहुत अधिक पैसे खर्च नहीं करने होंगे। यहां के सरकारी विश्वविद्यालयों में बैचलर्स के लिए अधिक से अधिक 15,000 और मास्टर्स के लिए तकरीबन 30000 रुपए के आसपास ही खर्च करने होते हैं। इस देश में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां राइट टू वर्क सबके लिए एक समान लागू होती है। यानी अगर आप किसी बाहरी देश से छात्र बनकर यहां आए हैं तो यह अधिकार आपको भी मिलेंगे। आप पढ़ाई करने के बाद यहां चाहे तो नौकरी भी कर सकते हैं। यहां रहने और पढ़ाई करने में आपका सालाना खर्च लगभग 4 लाख रुपए के आसपास आ सकता है। Affordable Education
पोलैंड में पढ़ाई कैसे करें
अगर आप पोलैंड में पढ़ाई करना चाहते हैं तो यहां आपको स्टूडेंट विजा आसानी से मिल जाता है। इस देश में भी छात्रों से किसी भी तरह की ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है। सबसे अच्छी बात की अगर आपको पॉलिश भाषा आती है तो आपको यहां के विश्वविद्यालयों में कई अन्य तरह की और भी सुविधाएं मिल जाएंगी। हालांकि, यहां रहना थोड़ा खर्चीला है। यहां रहकर पढ़ाई करने के लिए आपको लगभग सालाना 6 से 7 लाख रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
न्यूजीलैंड में कैसे करें पढ़ाई
न्यूजीलैंड यूरोप का एक शानदार देश है। अगर आप इस देश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो यहां आपको सालाना लगभग 10 लाख रुपए के आसपास खर्च करने होंगे। हालांकि, यहां छात्रों से ट्यूशन फीस बहुत कम ली जाती है, कई बार तो यहां की यूनिवर्सिटी छात्रों की ट्यूशन फीस के लिए फंडिंग प्रोग्राम भी चलाती हैं जिसके तहत आपकी पूरी की पूरी ट्यूशन फीस माफ हो सकती है। Affordable Education
साउथ अफ्रीका में कैसे करें पढ़ाई
साउथ अफ्रीका में पढ़ाई करना अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ता है। यहां के विश्वविद्यालयों की एवरेज ट्यूशन फीस 2 लाख रुपए सालाना से भी कम है। हालांकि, यहां रहने का खर्च थोड़ा महंगा है। यहां रहकर पढ़ाई करने के लिए आपको हर साल लगभग 4 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, यहां के विश्वविद्यालय कई तरह के स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी चलाते हैं जो इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए भी लागू होते हैं। अगर आप इन स्कॉलरशिप प्रोग्राम को ले लेते हैं तो आपकी फीस और भी अधिक कम हो सकती हैं।
#Career Kaise Banaye
आप जिस भी क्षेत्र मे अपना करियर बनाना चाहते है नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी देख सकते है।