ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

आज की 5 सबसे बड़ी खबरें, 30 मई 2022 ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट देखे

आज की ताजा खबरें और मुख्य समाचार, बड़ी खबर हिंदी समाचार 30 मई 2022

आज की 5 सबसे बड़ी खबरें, 30 मई 2022 ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट देखे

आज की ताजा खबरें और मुख्य समाचार, बड़ी खबर हिंदी समाचार 30 मई 2022 यहां पर हम आपको आज के प्रमुख समाचार बता रहे है जो आप निचे पढ़ सकते है. आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (CURAJ) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 60 पदों पर वैकेंसी निकली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर 10 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट इंटरव्यू और प्रैक्टिकल के आधार पर किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने मारी पलटी, ‘आधार एडवाइजरी’ वापस ली। कहा- अपनी समझ से शेयर करें आधार नंबर। सरकार के बयान में कहा गया है कि ‘UIDAI की ओर से 27 मई को जारी एडवाइजरी इस संदर्भ में जारी की गई थी कि कोई फोटोशॉप के जरिए आधार कार्ड का दुरुपयोग न कर ले। एडवाइजरी की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

शेयर बाज़ार का हाल

हरे निशान में खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय मार्केट्स में भी तेजी। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी।

इतिहास में आज के दिन घाटी प्रमुख घटनाएँ

1826 में पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन। 1981 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।1987 में गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26वां राज्य बना। 2012 में विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

मौसम समाचार

मौसम विभाग के मुताबिक केरल में सामान्य से तीन दिन पहले ही 29 मई को मॉनसून ने दस्तक दे दी है। केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मॉनसून का इंतजार तेज हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मॉनसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – 30 मई 2022 के सभी मुख्य समाचार यहां से पढ़ें

आज का सुविचार

सूफी संत रूमी ने कहा था – जो आपको दर्द देता है, वह आपको आशीर्वाद देता है। अंधेरा आपकी मोमबत्ती है।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button