Santoshi Ma Ki Aarti – संतोषी माता की आरती l ओम जय संतोषी माता की आरती l Santoshi Mata Ki Aarti
Santoshi Ma Ki Aarti – संतोषी माता की आरती
SearchDuniya.Com
मां संतोषी हमें जीवन में सुख शांति और मन को संतोष प्रदान करती है l
मांसंतोषी की आरती करने से जीवन में हमेशा संतोष की प्राप्ति होती है l जय मां संतोषी
जय माता दी l जय संतोषी माता की l प्रेम से बोलो जय माता दी l मिलकर बोलो जय माता दी l जय जय संतोषी माता l Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics
Santoshi Ma Ki Aarti – संतोषी माता की आरती
जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता l
अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हो, मैया माँ धारण कींहो l
हीरा पन्ना दमके तन शृंगार कीन्हो ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे, मैया बदन कमल सोहे l
मंद हँसत करुणामयि त्रिभुवन मन मोहे ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
स्वर्ण सिंहासन बैठी चँवर डुले प्यारे, मैया चँवर डुले प्यारे l
धूप दीप मधु मेवा, भोज धरे न्यारे ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
गुड़ और चना परम प्रियता में संतोष कियो l
मैया ता में सन्तोष कियो, संतोषी कहलाई भक्तन विभव दियो ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सो ही, मैया आज दिवस सो ही l
भक्त मंडली छाई कथा सुनत मो ही ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई, मैया मंगल ध्वनि छाई l
बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै, मैया अंगीकृत कीजै l
जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
दुखी दरिद्री रोगी संकट मुक्त किये, मैया संकट मुक्त किये l
बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिये ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
ध्यान धरे जो तेरा वाँछित फल पायो, मनवाँछित पायो l
पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे, मैया रखियो जगदम्बे l
संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll
सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे, मैया जो कोई जन गावे l
ऋद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे ll
ll मैया जय सन्तोषी माता ll