ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

Aaj Ka Rashifal 26 May 2022, आज 26 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए

आज का राशिफल 26 मई 2022, Horoscope Rashifal 26 May 2022

Aaj Ka Rashifal 26 May 2022, आज 26 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए राशि के अनुसार

आज का राशिफल 26 मई 2022, Horoscope Rashifal 26 May 2022 यहाँ पर हम आपको सभी राशियों के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रह सकता है और आज आपके लिए क्या शुभ हो सकता है पूरी जानकारी सभी राशियों के अनुसार नीचे बता रहे है।

Aaj Ka Rashifal 26 May 2022

Aaj Ka rashifal 26 May 2022 in Hindi: ग्रहों की स्थिति-शुक्र और राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। बुध वक्री हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, गुरु और चंद्रमा मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशिफल

शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता से मन को परेशानि होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं लेकिन खर्च की अधिकता पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ राशिफल

आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ है आय के लिए। संतान पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन राशिफल

सरकारी कामों में जो अड़चनें थीं वो दूर होती दिख रही हैं। व्‍यापारिक लाभ का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान अच्‍छी स्थिति में है लेकिन थोड़ी तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क राशिफल

समय निरंतर सुधार की ओर जा रहा है। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह राशिफल

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करना है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या राशिफल

जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। प्रेम और संतान की दृष्टि से शुभ समय है। शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला राशिफल

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार चल निकलेगा। अच्‍छा होगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु राशिफल

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। घर में कुछ शुभ संस्‍कार संभव है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है लेकिन कुछ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर राशिफल

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समाचार है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन राशिफल

शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। संतान का साथ है। प्रेम भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। एक शुभ समय कहेंगे इसको। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button