ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
News

आज के मुख्य समाचार 26 मई 2022, आज की ताजा खबरें और बड़ी अपडेट जानिए

26 मई 2022 की सभी बड़ी खबरें और ताजा समाचार जानिए

आज के मुख्य समाचार 26 मई 2022, आज की ताजा खबरें और बड़ी अपडेट जानिए

26 मई 2022 की सभी बड़ी खबरें और ताजा समाचार जानिए, आज के मुख्य समाचार 26 मई 2022 और बढ़ी खबरें जानिए

पीएम मोदी आज चेन्नई में लाइटहाउस प्रोजेक्ट के तहत बने 1,152 घरों का उद्घाटन करेंगे। ज्ञानवापी मामले में आज जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। कृष्ण जन्मभूमि भूमि विवाद में मथुरा जिला कोर्ट आज से मामले की सुनवाई शुरू करेगा। यूपी सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी। यासीन मलिक को आतंकी मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

आज के मुख्य समाचार और बड़ी खबरें

काशी के पश्चात अब मथुरा में भी मंदिर और मस्जिद को लेकर विवाद जारी है। यहां भी कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में कोर्ट आज से सुनवाई शुरू करेगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 1968 में हुए समझौते पर सुनवाई शुरू होगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की जमीन पर असली मालिक के दावे पर कोर्ट में बहस होगी। साल 1968 में कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच हुए समझौते को अदालत में चुनौती दी गई है। ट्रस्ट ने 13.37 एकड़ जमीन पर अपना दावा किया है। अर्जी में कहा गया कि यह समझौता गलत है और पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को वापस की जाए।

26 मई 2022 की सभी बड़ी खबरें और ताजा समाचार

तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी एसके (Telangana BJP chief Bandi SK) ने बुधवार को कहा कि जहां कहीं भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, वहां शिवलिंग मिलते हैं। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को चुनौती देते हुए कहा कि हम राज्य में सभी मस्जिदों को खोदेंगे। अगर शव बरामद हुए हैं, तो आप (मुसलमान) इसका दावा करें। वहीं अगर शिवम (शिवलिंग) मिल जाए, तो इसे हमें सौंप दें। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे।

26 मई 2022 की बड़ी खबरें और ताजा समाचार

अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कुछ अहम फैसले ले सकती है। कांग्रेस ने कहा है कि वह अगले 60 दिनों के भीतर फैसला करेगी कि राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में होंगे या नहीं। पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, वह पंजाब जैसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहती जहां इसे आखिरी वक्त तक के लिए टाल दिया गया था।

26 मई 2022 की बड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई में लाइट हाउस परियोजना के तहत 1,152 घरों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 116 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना का निर्माण किया गया है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर निर्माण क्षेत्र में नए जमाने की वैश्विक तकनीकों, सामग्रियों और प्रक्रियाओं का सर्वोत्तम उपयोग करता है। ये परियोजना प्रीकास्ट कंक्रीट निर्माण प्रणाली का उपयोग करती है, जैसा कि अमेरिका और फिनलैंड में उपयोग किया जाता है।

ताजा अपडेट के लिए हमसे जुड़े

सभी सरकारी भर्तियों की अपडेट यहाँ देखे Click Here
हमारे साथ Telegram पर जुड़े Click Here
सरकारी भर्तियों की अपडेट Whatsapp पर लेने के लिए इस नंबर को अपने मोबाइल मे सेव करे ओर Whatsapp से अपना नाम ओर पता लिखकर भेजे 7878656697

यह भी पढ़ें

आज 25 मई 2022 का पंचांग और शुभ मुहूर्त जानिए

Aaj Ka Rashifal 25 May 2022, आज 25 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए राशि के अनुसार

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button