ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here
सक्सेस स्टोरी

Gk In Hindi – General Knowledge Gk Questions Answer, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रशन

Gk In Hindi – General Knowledge Gk Questions Answer, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रशन


General Knowledge Gk Questions Answer

Q: 1 कर्क रेखा निम्नलिखित में से किसके सिवाय सभी राज्यों से होकर गुजरती है ?

(A) मध्य प्रदेश

(B) मिजोरम

(C) गुजरात

(D) हरियाणा

उत्तर – हरियाणा

कर्क रेखा हरियाणा के सिवाय सभी राज्यों से होकर गुजरती है। उत्तरी गोलार्ध में 21 जून का दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। क्‍‍‍‍‍‍‍योकि 21 जून को सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है ! भारत में कर्क रेखा (Cancer Line) 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।

Q: 2 निम्नलिखित में से कौन छठ पूजा के गीतों की प्रसिद्ध गायिका है ?

(A) शारदा सिन्हा

(B) अनीमा चौधरी

(C) इला अरुण

(D) विशाखा हरि

उत्तर – शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका हैं। वे छठ पूजा के गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1952 को हुआ। इन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत गाये हैं। मैंने प्यार किया तथा हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गीत काफी प्रचलित हुए हैं। लोकगीतों के लिए इन्हें ‘बिहार-कोकिला’, ‘पद्म श्री’ एवं ‘पद्म भूषण’ सम्मान से विभूषित किया गया है।

Q: 3 निम्नलिखित में से क्या सिंथेटिक हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है ?

(A) लंदन क्वींस क्लब

(B) विंबलडन

(C) फ्रेंच ओपन

(D) ऑस्ट्रेलियाई ओपन

उत्तर – ऑस्ट्रेलियाई ओपन

ऑस्ट्रेलियन ओपन हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन मिट्टी पर खेला जाता है और विंबलडन घास पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों में रात्रि में भी कृत्रिम रोशनी में मैच खेले जाते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन एक टेनिस टूर्नामेंट है जो हर साल जनवरी के अंतिम पखवाड़े में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पार्क में आयोजित किया जाता है।

Q: 4 जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह किस राज्य में स्थित है ?

(A) पंजाब

(B) केरल

(C) महाराष्ट्र

(D) गुजरात

उत्तर – महाराष्ट्र

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह अरब सागर तट पर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के यातायात के दबाव को कम करने के लिये किया गया है और मुख्य रूप से यहाँ मालवाहक जहाजों का आवागमन होता है। यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। इस बंदरगाह का उद्घाटन मई, 1989 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

Gk In Hindi

Q: 5 महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला गुप्त वंश का पहला शासक कौन था ?

(A) राम गुप्त

(B) चंद्रगुप्त प्रथम

(C) स्कंद गुप्त

(D)  समुद्रगुप्त

उत्तर – चंद्रगुप्त प्रथम

सन् 320 में चन्द्रगुप्त प्रथम अपने पिता घटोत्कच के बाद राजा बना। चन्द्रगुप्त गुप्त वंशावली में पहला स्वतन्त्र शासक था। इसने महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी। चंद्रगुप्त प्रथम ने लिच्छवि कुमारदेवी से विवाह किया था। कुमारदेवी के साथ विवाह कर चन्द्रगुप्त प्रथम ने वैशाली का राज्य प्राप्त किया। चन्द्रगुप्त कुमारदेवी प्रकार के सिक्के के पृष्ठ भाग पर सिंहवाहिनी देवी दुर्गा की आकृति बनी है। वह एक शक्तिशाली शासक था, चंद्रगुप्त के शासन काल में गुप्त-शासन का विस्तार दक्षिण बिहार से लेकर अयोध्या तक था।

Q: 6 नाम्द्रोलिंग मोनास्ट्री गोल्डन मंदिर किस राज्य में स्थित है ?

(A) बिहार

(B) कर्नाटक

(C) असम

(D) महाराष्ट्र

उत्तर – कर्नाटक

नाम्द्रोलिंग मोनास्ट्री गोल्डन मंदिर कर्नाटक, मैसूर जिले की बैलकुप्पे में स्थित है। इसे पद्म नोर्बु रिन्पोछे द्वारा सन 1963 में स्थापित किया गया एक बौद्ध सांप्रदायिक शिक्षा केंद्र है जो विश्व में तिब्बती बौद्ध धर्म की अन्तर्गत ञिङमा सम्प्रदाय का सबसे बड़ा शिक्षा संस्था में से एक है। यहाँ हजारों बौद्ध छात्रों के लिए छात्रावास, शिक्षा केन्द्र, पुस्तकालय, स्कूल, अस्पताल, ध्यान केंद्र इत्यादि की सुविधाएँ है।

Q: 7 राष्ट्रपति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को नामित किया जा सकता है ?

(A) अनुच्छेद 321

(B) अनुच्छेद 322

(C) अनुच्छेद 331 

(D) अनुच्छेद 323

उत्तर – अनुच्छेद 331

संविधान के अनुच्छेद 331 के तहत लोकसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो लोगों को संसद के लिए नामित किया जा सकता है। संविधान का 126वां संशोधन अगर संसद के ऊपरी सदन से भी पास हो जाता है तो फिर संसद और विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के सदस्य नामित नहीं होंगे। इस समय 14 राज्यों की विधानसभाओं में एक-एक एंग्लो-इंडियन सदस्य है।

General Knowledge Gk

Q: 8 निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है ?

(A) मेघालय

(B) पश्चिम बंगाल

(C) बिहार

(D) त्रिपुरा

उत्तर – पश्चिम बंगाल

भारत का पश्चिम-बंगाल सबसे बड़ा जूट का उत्पादक है। देश में पैदा किए जाने वाले कुल जूट का 75 प्रतिशत उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है। गंगा के निचले मैदानों के मुख्य हिस्सों में विशेष रूप से मिदनापुर, बर्धमान, 24 परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद आदि जिलों में जूट का भारी तादात में उत्पादन किया जाता है। भारत दुनियाभर में सबसे अधिक जूट का उत्पादन करने वाला देश है। पूरी दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जूट का उत्पादन भारत में होता है।

Q: 9 किस मेंवर्ष  इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया गया था ?

(A) 1971

(B) 1942

(C) 1988

(D) 1991

उत्तर – 1971

इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केंद्र भारत के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केन्द्रों में एक है। सन 1971 ई. में फास्ट ब्रीडर टेक्नोलॉजी के अनुसंधान और विकास के लिए चेन्नई के कालपक्कम में इसकी स्थापना की गई। इसका संक्षिप्त नाम आईजीसीएआर (Indira Gandhi Centre for Atomic Research) है। इस अनुसंधान केंद्र ने देश का पहला न्यूट्रॉन रिएक्टर ‘कामिनी’ को भी विकसित किया।

Q: 10 निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक प्रदेश है ?

(A) राजस्थान

(B) गुजरात

(C) झारखंड

(D) ओडिशा

उत्तर – ओडिशा

बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य भारत में ओडिशा है। विश्व में बॉक्साइट उत्पादन की दृष्टि से भारत पांचवें स्थान पर है। बॉक्साइट, अल्युमिनियम का एक अयस्क है। यही विश्व में अलुमिनियम का मुख्य स्रोत है। बॉक्साइट भारत में उड़ीसा झारखंड, बिहार (गया और मुंगेर), महाराष्ट्र, राज्यस्थान और आंध्र प्रदेश में पाया जाता है।

आज की सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए – यंहा क्लिक करें

 

ताजा अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें- Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button